Latest

सागर रोड पर बड़ा सड़क हादसा: महाकाल बस सर्विस की बस पलटी,15 यात्री घायल

सागर रोड पर बड़ा सड़क हादसा: महाकाल बस सर्विस की बस पलटी,15 यात्री घायल। मंगलवार सुबह शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर सागर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। महाकाल बस सर्विस की यात्री बस, जो इंदौर से टीकमगढ़ जा रही थी, गोंगावर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

10 से 15 यात्री घायल

इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 10 से 15 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही रवि भूषण पाठक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पलटी, हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि