नाम और सारे सबूत सामने रख दूंगी: अविनाश मिश्रा से ब्रेकअप और चीटिंग विवाद पर फूटा ईशा सिंह का गुस्सा, ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का लगाया आरोप

नाम और सारे सबूत सामने रख दूंगी: अविनाश मिश्रा से ब्रेकअप और चीटिंग विवाद पर फूटा ईशा सिंह का गुस्सा, 'पीठ में छुरा घोंपने' का लगाया आरोप

नाम और सारे सबूत सामने रख दूंगी: अविनाश मिश्रा से ब्रेकअप और चीटिंग विवाद पर फूटा ईशा सिंह का गुस्सा, ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का लगाया आरोप

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप और कथित धोखे (चीटिंग) का विवाद अब खुलकर सोशल मीडिया पर आ गया है। लंबे समय से इस मामले पर खामोश रहीं ईशा सिंह के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया है। रविवार (22 नवंबर) को ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद सख्त पोस्ट साझा करते हुए संकेत दिया कि वह अब चुप नहीं रहेंगी। भले ही ईशा ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्हें और उकसाया गया, तो वह सही नामों के साथ सारे सबूत दुनिया के सामने रख देंगी।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, मां के क्रिप्टिक नोट ने बढ़ाई हलचल

अविनाश के ‘प्राइवेसी’ वाले बयान पर ईशा का तीखा पलटवार

ईशा का यह गुस्सा अविनाश मिश्रा की उस हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के ठीक बाद फूटा है, जिसमें उन्होंने रिश्तों को निजी रखने और प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। इसी पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए ईशा ने लिखा, “अपनी शांति बनाए रखने के लिए चुप रहने के मेरे फैसले को जरूरत पड़ने पर न बोल पाने की कमजोरी समझने की भूल न करें। जो शख्स इस बात का उपदेश दे रहा था कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं बनाया जाना चाहिए… अब क्या हुआ? जब आप खुद ही चीजों का मजाक बनाकर मनोरंजन के लिए लोगों के सामने परोस रहे हैं? एक तरफ प्राइवेसी का पाठ और दूसरी तरफ उसका ठीक उल्टा, ऐसा नहीं चल सकता।”

इसे भी पढ़ें-  'इनके साथ काम करना बुरे सपने जैसा, बात करने की तमीज नहीं'-दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर साधा निशाना; एक्टर ने भी दिया करारा जवाब, जानें क्या है पूरा माजरा

अपनी अगली स्टोरी में ईशा ने सीधे तौर पर सबूत सार्वजनिक करने की चेतावनी देते हुए कहा, “कृपया मुझे इस हद तक मजबूर न करें कि अंजाम की परवाह किए बिना मुझे हर एक सबूत, सही नामों के साथ सबके सामने रखना पड़े। मैं पहले ही एक ऐसे शख्स पर भरोसा करने की गलती कर चुकी हूं, जिसने आखिरकार मेरी पीठ में छुरा घोंपा।”

कैसे शुरू हुआ विवाद? मां के वायरल वॉइस नोट से खुली थी पोल

बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ से शुरू हुई ईशा और अविनाश की नजदीकियां ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अविनाश की जीत के बाद तक चर्चा में रहीं। लेकिन हाल ही में ईशा सिंह की मां का एक कथित वॉइस नोट ऑनलाइन लीक होने के बाद इस रिश्ते में आई दरार सबके सामने आ गई। इस ऑडियो में ईशा की मां ने कहा था कि परिवार ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी थी और वह अविनाश को परिवार का हिस्सा मानने लगी थीं, लेकिन इस बीच हुए ‘चीट’ (धोखे) ने सब कुछ बदल दिया।

रजत दलाल की भी हुई एंट्री, अविनाश को दी सीधी चेतावनी

इस विवाद में अब ‘बिग बॉस 18’ में दोनों के सह-प्रतियोगी रहे और ईशा को अपनी बहन मानने वाले रजत दलाल भी कूद पड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में अविनाश को एक क्लब में ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाते हुए देखा गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए रजत ने वीडियो जारी कर अविनाश को सीधे शब्दों में चेतावनी दी, “मैंने उसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहो। हमें फर्क नहीं पड़ता तुमने क्या किया, तुम अपना काम करो और हमसे दूर रहो।” रजत ने क्लब में इस तरह के गाने बजाकर संदेश देने की कोशिश पर भी कड़े सवाल उठाए हैं।