Site icon Yashbharat.com

नए साल के पहले दिन कटनी में भीषण सड़क हादसा, बच्ची सहित चार की मौत

Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

कटनी। नए साल के पहले दिन कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सलैया चौकी अंतर्गत कटनी–दमोह मार्ग पर हीरापुर और बड़गांव के बीच गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दमोह से कटनी की ओर टमाटर लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन ने सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटर साइकिल पर तीन लोग सवार थे, जबकि उनके साथ आगे चार साल की बालिका बैठी हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रीठी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि यह हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे के आसपास हुआ। पिकअप वाहन और मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर के कारण यह दर्दनाक घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकअप चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही

Exit mobile version