HDFC Bank Shares Drop: 45 करोड़ के भुगतान में गड़बड़ी के दावों को HDFC बैंक ने किया खारिज, बयान के बाद भी शेयरों में 2.45% की भारी गिरावट

HDFC Bank Shares Drop: 45 करोड़ के भुगतान में गड़बड़ी के दावों को HDFC बैंक ने किया खारिज, बयान के बाद भी शेयरों में 2.45% की भारी गिरावट

मुंबई: देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक ने मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही उन तमाम खबरों और दावों का कड़ाई से खंडन किया है, जिनमें 45 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर वित्तीय गड़बड़ी (Financial Irregularity) की आशंका जताई गई थी।

Meerut ACO Raid: मेरठ में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन; राजकीय निर्माण निगम का JE और ड्राइवर ₹1 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बुधवार (27 मई 2026) को बैंक ने आधिकारिक तौर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया कि उसकी आंतरिक निगरानी, ऑडिट (लेखापरीक्षा) और नियंत्रण प्रणालियां पूरी तरह से मजबूत, सुरक्षित और पारदर्शी हैं। बैंक ने स्पष्ट रूप से कहा कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति या खामी की अटकलें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। HDFC Bank Shares Drop: 45 करोड़ के भुगतान में गड़बड़ी के दावों को HDFC बैंक ने किया खारिज, बयान के बाद भी शेयरों में 2.45% की भारी गिरावट

स्पष्टीकरण के बावजूद शेयर बाजार में मची खलबली

हालांकि, बैंक प्रबंधन द्वारा दिए गए इस कड़े स्पष्टीकरण के बावजूद शेयर बाजार के निवेशकों में चिंता का माहौल देखा गया।

बाजार के जानकारों का मानना है कि बैंकिंग सेक्टर में कॉर्पोरेट गवर्नेंस (Corporate Governance) और कड़े नियमों के चलते निवेशक किसी भी तरह की निगेटिव खबरों पर तुरंत और बेहद संवेनशील प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मजबूत आंतरिक प्रणालियों का दिया हवाला

एचडीएफसी बैंक ने निवेशकों और ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बैंक के पास किसी भी प्रकार के वित्तीय जोखिम या गड़बड़ी से निपटने के लिए वैश्विक स्तर का ऑडिट और इंटरनल कंट्रोल सिस्टम मौजूद है। बैंक ने कहा कि वह बैंकिंग नियमों और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दिया जाए।

Exit mobile version