Site icon Yashbharat.com

बहोरीबंद के बचैया सिद्ध बाबा स्थल के पास मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

IMG 20260216 095552 1024x669 1

बहोरीबंद के बचैया सिद्ध बाबा स्थल के पास मिला अधजला शव, हत्या की आशंक

कटनी। जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बचैया के सिद्ध बाबा स्थल के समीप रविवार को एक अज्ञात पुरुष की अधजली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने बंताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली थी कि सिद्ध बाबा स्थल के पास पौड़ी डेम की झाड़ियों में एक लावारिस शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर एक पुरुष का अधजला शव मिला, जिसकी फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार को पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, जिसे सोमवार को कराया गया । बताया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्ध बाबा स्थल पर भंडारे का आयोजन था। कन्या भोजन के लिए आई बच्चियां घूमते हुए झाड़ियों तक पहुंच गईं, जहां शव देखकर वे घबरा गईं और लोगों को सूचना दी। मृतक के शरीर पर घुटनों, कमर, गुप्तांग सहित अन्य हिस्सों में जलने के निशान और फफोले पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव जलाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि वह 5-6 दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके पेंट पर आरएस मझौली लिखा मिला है, जिससे उसके मझौली क्षेत्र का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version