Latest

Road Accident: ग्वालियर में आटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत

ग्वालियर, Gwalior Road Accident। ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में एक आटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई। जानकारी हादसे में मरने वालों में आटो रिक्शा में सवार 12 महिलाएं और चालक शामिल हैं। ये सभी महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती हैं, यह दो आटो रिक्शा में वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक आटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद बाद आगे चलकर वाहन एक बस से टकरा गया। हादसे के बाद कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी अमित संघी ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसा आनंदपुरम ट्रेस्ट के सामने हुए, आटो रिक्शा ग्वालियर से जा रहा था और बस मुरार से आ रही थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रास्ते पर चक्काजाम भी कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां मृतकों के परिजनों की भीड़ लग गई है। News Updating…

Back to top button