जीआरपी पुलिस ने अलग अलग चोरी में लाखो का माल किया बरामद चार आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी पुलिस ने अलग अलग चोरी में लाखो का माल किया बरामद चार आरोपी गिरफ्ता

कटनी-रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेटफार्म व चलित ट्रेनों, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही बोरी लूट की घटनाओ की रोकथाम एवं पतारसी हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक अंकिता सुत्या के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना कटनी में गठित टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरी एल. पी. कश्यप द्वारा किया जा रहा है।

घटना दिनांक 28/07/25 को फरियादिया श्रीमति जया बहेती पति लक्ष्मीचंद्र बहेती उम्र 65 वर्ष निवासी विवेकानन्द नगर थाना कोतवाली जिला धमतरी छग की टेन नं 18202 एक्स काच ए-2 बर्थ न. 33.34.35 में एक लडीज प जिसमें नगदी 45000रु हीरे का मंगलसुत्र सोने की अंगठी सोने की तुलसी माला, एक मोबाईल गुगल पिक्सल कम्पनी का इस्तेमाली सामान कागजात कुल कीमती 2,00,000 रु. का चोरी जाने की रिपोर्ट दिनांक-29/07/2025 को किया था फरियादिया की रिपोर्ट पर अप क्र -906/25 धारा 305(सी) बीएनएस कायम कर दौरान विवेचना दिनांक 03/08/2025 का आरोपी।. विनोद यादव पिता व्दारिका प्रसाद यादव उम्र- 47 वर्ष निवासी डभौरा पुर्वा थाना डभौरा बिला गरीवा म.प्र. संजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र-33 वर्ष निवासी डभौरा बाजार थाना डभौरा जिला रीवा म.प्र… नसीमुद्दीन पिता सममदीन उम्र 29 वर्ष निवासी महावीर नगर थाना मानिकपुर जिला चित्रकूट उ.प्र., 4. कल्लू यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 33 वर्ष निवासी हनुमान मोहल्ला डभौरा बाजार थाना डभौरा जिला रीवा म.प्र. के कब्जे से चोरी गया मशरुका एक हीरे का मंगलसूत्र, एक सोने की चैन तुलसी गुरिया लगी हुयी, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी कुल कीमती – 420000रु का जाम किया गया।

घटना दिनांक 25/02/25 को फरियादिया साधना मिश्रा पति शैलेन्द्र मिश्रा उम्र- 59 वर्ष निवासी पटवारी कालोनी थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम् की प्रयागराज छिवकी से इटारसी की यात्रा ट्रेन कुम्भ स्पेशल से कर रही थी यात्रा दौरान रेलवे स्टेशन मैहर निकलने के बाद लेडीज पर्स जिसमें सोने का मंगलसूत्र, एक मोबाईल रियलमी कम्पनी का, नगदी 10.00रु कुल कीमती- 45,000रु का चोरी होने की रिपोर्ट करने पर अप क्र.- 331/25 धारा 305(सी) बीएनएश पनीबाट का विवेचना दीगन दिनांक-03.08 25 को आरोपी संजय यादव पिता राजकुमार यादव उम्र-33 वर्ष निवासी डभौरा बाजार थाना डभौरा दिला रोजा म.प्र के कब्जे से मामले का चोरी गया मशरुका सोने का एक मंगलसूत्र का पैण्डल कीमती 110000/-रु. का जाप्त किया गया।

घटना दिनांक- 09/04/25 को फरियादिया गीता देवी पति धर्मेश किकर मिश्रा उम्र- 58 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट बालसमुन्द पुराना एबी रोड तहसील राजपुर जिला बड़वानी म.प्र. का ट्रेन 11703 रीवा अम्बेडकर नगर एक्स में यारा के दौरान रेलवे स्टेशन मुड़वारा कटनी आउटर पर एक मगलसूत्र सोने का कीमती 50,000रु का चोरी होने की रिपोर्ट करने पर अप ऊ 409/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना दौरान दिनाक-03/08/25 को आरोपी विनोद यादव पिता न्दारिका प्रसाद यादव उम्र- 47 वर्ष निवासी डभौरा पुर्वा थाना डभौरा जिला रीवा म.प्र. के कब्जे से मामले का मशरुका एक मंगलसूत्र सोने का कीमती-110000/-रु. का जप्त किया गया। घटना दिनांक 31/01/25 को फरियादी दीपक खन्ना पिता अमरनाथ खन्ना उम्र 46 वर्ष निवासी 21/4-20 सेडयूल-बो राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली का ट्रेन नं 11450 जबलपुर-जम्बूतवी एक्सप्रेस में एक सोने की चैन, नगदो 8000रु, आई डी कार्ड कुल कीमती- 58000रु. का रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा में चोरी होने की रिपोर्ट करने पर अप 118/25 धारा 305(सी) बीएनएश कायम कर विवेचना दौरान दिनांक-04/08/25 को आरोपी कल्लू यादव पिता राजकुमा यादव उम्र- 33 वर्ष निवासी हनुमान मोहल्ला डभौरा बाजार थाना डभौरा जिला रीवा म.प्र. के कब्जे से मामले का मशरुका एक सोने की चैन कीमती- 100000/-रु. का किया गया। आरोपीगणों के कब्जे से कुल कीमती- 740000/-रु. (सात लाख चालिस हजार रुपये। का जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। कार्यवाही में निरीक्षक एल.पी. कश्यप, उप. निरी. अनिल मरावी, सउनि एस.पी. मिश्रा, सउनि संजय माझी, सउ शेख जुम्मन, प्र. आर. शिवेन्द्र सिंह.प्र. आर. राघवेन्द्र शर्मा, आर. सुनील परस्ते, आर.अभिषेक सिंह, आर प्रवीण तिवारी, आर. दिनेश पटेल एवं आरपीएफ स्टाफ मैहर-निरी. एस. पी. सिंह, सउनि अरविन्द, आर. भापूराम की अ भमिका रही।

Exit mobile version