Site icon Yashbharat.com

महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए ₹10,000: जानें मंईयां सम्मान योजना का पूरा अपडेट

Screenshot 20250821 151517 Chrome

महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए ₹10,000: जानें मंईयां सम्मान योजना का पूरा अपडेट। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित 20 हजार लाभार्थियों के लिए ख़ुशी की खबर सामने आई है। साल के शुरूआती महीने जनवरी से इनके रुके हुए भुगतान का रास्ता अब साफ हो गया है। खबर आ रही है कि अगले एक-दो दिनों में इन्हें भुगतान होने की संभावना है।

महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए ₹10,000: जानें मंईयां सम्मान योजना का पूरा अपडेट

गौरतलब है कि, सत्यापन में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर पहले कुल 77 हजार लाभार्थियों का भुगतान राज्य सरकार की ओर से रोककर रखा गया था। हालांकि लगातार सत्यापन करने के बाद इनमें से 20100 से अधिक लाभार्थी होल्ड सूची से बाहर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इन सभी लाभार्थियों की अप्रैल की सम्मान राशि की भुगतान की भी तैयारी है। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सारी तैयारी कर रखी है। हालांकि राज्य मुख्यालय से अबतक भुगतान का आदेश नहीं हुआ है, इसलिए लाभार्थियों के खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं। बताया जाता है कि इस मद पैसे की कोई कमी नहीं है। मंईयां सम्मान योजना के लिए 550 करोड़ रुपये सिर्फ इसी मद में जिला प्रशासन को सरकार ने उपलब्ध कराए हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्च में लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने की राशि का भुगतान किया गया था। तब दो लाख से अधिक लाभार्थियों को 7500-7500 रुपये दिए गए थे। लेकिन 77 हजार लाभार्थियों का पैसा रोक दिया गया था।

क्या है मंईयां सम्मान योजना ?

बता दें कि झारखंड सरकार की महत्वकांशी मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थी को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि हर महीने की 15 तारीख तक लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेज दी जाती है।

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में सभी 24 जिलों को 9609 करोड़ रुपये (यानि 96 अरब 9 करोड़ रुपये) का बजट तय किया है।

 

Exit mobile version