Free Ration: अंत्योदय कार्ड धारकों को 9 किलो गेहूं, 21 किलो चावल, 5 किलो बाजरा का निशुल्क वितरण होगा
Free Ration: अंत्योदय कार्ड धारकों को 9 किलो गेहूं, 21 किलो चावल, 5 किलो बाजरा का निशुल्क वितरण होगा
Free Ration: अंत्योदय कार्ड धारकों को 9 किलो गेहूं, 21 किलो चावल, 5 किलो बाजरा का निशुल्क वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को नौ किलो गेहूं, 21 किलो चावल और पांच किलो बाजरा वितरित किया जाएगा।
गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं, तीन किलो चावल व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी मान्य रहेगी। जिन कार्डधारकों का किन्हीं कारणों से अंगूठा नहीं लग पाता है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से भी खाद्यान्न दिया जाएगा।
पीलीभीत में भी राशन वितरण शुरू
पीलीभीत जिले में भी बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू हो गया। इस बार से मोटे अनाज के तौर पर बाजरे का वितरण भी किया जा रहा है। शासन ने गेहूं की कटौती कर बाजरा भेजा है। इस माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड नौ किलो गेहूं मिलेगा। 21 किलोग्राम चावल और पांच किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। ऐसे ही पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम चावल, एक किलो गेहूं व एक किलो बाजरा दिया जाएगा। सभी उचित दर विक्रेता बृहस्पतिवार से इन तीनों खाद्य सामग्रियों का वितरण करेंगे। यह वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा।