रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर

रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू ब्लॉक अंतर्गत बरकाकाना के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में अचानक हुए जोरदार धमाके (ब्लास्ट) और उसके बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन इंजीनियरों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के मुख्य बिंदु

जांच के आदेश

धमाका इतना तेज था कि कुछ ही पलों में आग ने पावर प्लांट के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को भागने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। ब्लास्ट और आग लगने के सटीक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version