Site icon Yashbharat.com

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त

nia-raid

nia-raid

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त

अनंतनाग/कठुआ: आतंकवादी नेटवर्क और टेरर-इकोसिस्टम को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार सुबह दो प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने भी एनआईए की टीम को सहायता प्रदान की।

किन स्थानों पर हुई छापेमारी?

मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त

सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान संदिग्धों के ठिकानों से मोबाइल फोन सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय टेरर और ड्रग नेटवर्क के लिंक को खंगालने की चल रही जांच का हिस्सा है।

कठुआ के जंगलों में भी सर्च ऑपरेशन

दूसरी ओर, कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में सीमावर्ती जंगलों (उधमपुर-कठुआ सीमा) में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

Exit mobile version