भोपाल के हाई-प्रोफाइल पब-बारों में सेहत से खिलवाड़: म्युनिसिपल कोर्ट की ताबड़तोड़ रेड, बंसल वन और डीबी मॉल के चर्चित रेस्टोरेंटों पर 40 केस दर्ज, ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

भोपाल के हाई-प्रोफाइल पब-बारों में सेहत से खिलवाड़: म्युनिसिपल कोर्ट की ताबड़तोड़ रेड, बंसल वन और डीबी मॉल के चर्चित रेस्टोरेंटों पर 40 केस दर्ज, ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाकों और वीआईपी मॉल्स में स्थित लग्जरी रेस्टोरेंट और पब-बारों में शहरवासियों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को भोपाल नगर निगम की म्युनिसिपल कोर्ट और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बंसल वन, डीबी मॉल और नर्मदापुरम रोड स्थित कई बड़े ठिकानों पर अचानक छापेमारी कर दी।

​विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे शहर के रेस्टोरेंट व बार संचालकों में हड़कंप मच गया। रात 8 बजे तक चली इस जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों की धज्जियां उड़ाने पर करीब 40 प्रकरण दर्ज किए गए।

किचन में फंगस लगा खाना और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक

दोपहर करीब 1:30 बजे जांच दल जब बंसल वन पहुंचा, तो फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली और संकल्प जैसे चर्चित और महंगे रेस्टोरेंट-बार में हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने खुद इन प्रतिष्ठानों के किचन और स्टोरेज एरिया में घुसकर व्यवस्थाएं खंगालीं।

​निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए:

मौके पर ठोका एक लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

मजिस्ट्रेट ने गंभीर लापरवाहियों पर स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। आयबरी और फ्लाइंग सॉसर सहित कई नामी प्रतिष्ठानों पर मौके पर ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से निगम कोर्ट को लगभग 1 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

​मजिस्ट्रेट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में दोबारा एक्सपायरी सामान सर्व करने या वेज-नॉनवेज एक साथ रखने की शिकायत मिली, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त कर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।भोपाल के हाई-प्रोफाइल पब-बारों में सेहत से खिलवाड़: म्युनिसिपल कोर्ट की ताबड़तोड़ रेड, बंसल वन और डीबी मॉल के चर्चित रेस्टोरेंटों पर 40 केस दर्ज, ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

Exit mobile version