Site icon Yashbharat.com

पूर्व विधायक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा

IMG 20260512 WA0080

पूर्व विधायक ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायज

 

कटनी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह मंगलवार को बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत पटोरी स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्र सायलो पहुंचे थे।यहां उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों, से चर्चा की जिस पर किसानों ने बताया कि दो तीन दिन तक ट्रेक्टर ट्राली में गेहूं लेकर खड़े हैं।अब तक नंबर नहीं आया है‌। यहां कोई व्यवस्था नहीं है जिससे किसानों को बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही है। किसानों ने यह भी बताया कि भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है और तो और पेयजल व्यवस्था भी नहीं है। कुछ किसानों ने बताया कि दिनभर में गेहूं की तुलाई होने से रात गुजराना पड़ रहा है जिससे बहुत दिक्कत के साथ अनाज की चोरी भी हो रही है। किसानों ने पूर्व विधायक सौरभ सिंह से मांग कि रात में अगर गेहूं की तुलाई होने लगे तो काफी हद तक किसानों की परेशानियां दूर हो जाएगी।जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से सायलो केन्द्र में किसानों की भीड़ भाड़ और मार्गों पर ट्रेक्टर ट्राली की लंबी लाइनों के मद्देनजर और किसानों की परेशानियों को देखते हुए रात्रि में गेहूं तुलाई कराने की बात कही।जिस पर उच्च अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही रात्रि में गेहूं की तुलाई शुरू कर दी जाएगी। इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने सायलो केन्द्र की व्यवस्था का जायजा लेकर प्रबंधन से बातचीत करते हुए किसानों को होने वाली समस्याओं को दूर करने और समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री अजय गर्ग, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, रंजीत सिंह,सायलो केन्द्र प्रबंधक पुष्पेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Exit mobile version