Wednesday, May 6, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी में कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह, किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

कटनी में कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह, किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना

 

कटनी। बुधवार को जिले के बड़वारा विधानसभा मुख्यालय में कांग्रेस द्वारा किसान न्याय सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने बताया कि यह आंदोलन भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों के हितों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसान पूरे साल संकट का सामना कर रहे हैं। बुवाई के समय खाद और बीज की कमी से किसानों को परेशान होना पड़ता है, वहीं यूरिया के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि जब किसानों को यूरिया की आवश्यकता नहीं है, तब सरकार द्वारा जिले में लगातार आपूर्ति की जा रही है, जो व्यवस्थागत कमी को दर्शाता है। साथ ही, गेहूं खरीदी के मौजूदा दौर में किसानों को समय पर उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल में गड़बड़ी के कारण भी किसान परेशान हैं।

 

 

कुंवर सौरभ सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक किसान विरोधी नीतियों में सुधार नहीं किया जाता, तब तक इस तरह के सत्याग्रह आंदोलन जिले में जारी रहेंगे।

इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनहीन नीतियों से किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गेहूं खरीदी में आ रही समस्याओं को गंभीर बताते हुए उन्होंने इसे किसानों के लिए बड़ा संकट बताया। कार्यक्रम में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजरायल, रंजीत सिंह, लल्लन सिंह, संदीप सिंह, जनपद सदस्य सुनील सिंह, श्रीराम पटेल, सचिन गर्ग, माधव तिवारी, कमलेश पांडे, राघवेन्द्र सिंह, अंशुल राजपूत और सियाराम देवरी सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि