Site icon Yashbharat.com

तीन साल के तेंदुए की मौत,महनेर पहाड़ी के नीचे मिला शव, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा वन विभाग

IMG 20250417 WA0062

 तीन साल के तेंदुए की मौत,महनेर पहाड़ी के नीचे मिला शव, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा वन विभा

कटनी जिले के उमरियापान वन परिक्षेत्र ढीमरखेड़ा में गुरुवार को एक तेंदुए का शव मिला। करौंदी बीट के महनेर पहाड़ी के नीचे मिले तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष थी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को हटाकर घटनास्थल को सील कर दिया गया। उमरियापान-ढीमरखेड़ा मुख्य मार्ग पर महनेर गांव के पास हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के अनुसार, घटना की जानकारी गुरुवार शाम करीब चार बजे मिली। डीएफओ गौरव शर्मा को भी सूचित किया गया। जबलपुर और शहडोल की डॉग स्क्वायड टीम उपलब्ध नहीं होने पर सतना से टीम को बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत प्यास और बीमारी से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version