फ्रांस के जंगलों में बेकाबू हुई आग: बोर्डो शहर पर मंडराया खतरा, ढाई लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; स्पेन में भी भारी तबाही

पेरिस / बोर्डो: दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण और भी विकराल रूप धारण कर चुकी है। मशहूर वाइन उत्पादक शहर बोर्डो (Bordeaux) के मुहाने तक पहुँची इस तपिश और धुएँ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र अब तक ढाई लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है।
जिरांड (Gironde) प्रांत के अधिकारियों के अनुसार, रात भर चली तेज और शुष्क हवाओं ने आग को और भड़का दिया है, जिससे इस पर पाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
फ्रांस और स्पेन में रेस्क्यू ऑपरेशन: अब तक का सबसे बड़ा संकट
बोर्डो के बेहद करीब पहुँची आग: बोर्डो के मेयर ने पुष्टि की है कि आग मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की सीमा तक आ पहुँची है और यह शहर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है।
2.5 लाख से अधिक लोग विस्थापित: अकेले जिरांड प्रांत और आसपास के इलाकों से 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। वहीं साउथ फ्रांस के लांडेस (Landes) इलाके से 30 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा है, जिससे विस्थापितों का आंकड़ा 2.5 लाख के पार पहुँच गया है।
हाईवे बंद: बोर्डो से साउथ-वेस्ट की तरफ जाने वाले मुख्य राजमार्ग (Highway) को सुरक्षा कारणों से आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है।
स्पेन में भी हाहाकार: फ्रांस के पड़ोसी देश स्पेन में भी मैड्रिड के पश्चिम में लगी आग के कारण करीब 70 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। फ्रांस के जंगलों में बेकाबू हुई आग: बोर्डो शहर पर मंडराया खतरा, ढाई लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; स्पेन में भी भारी तबाही
पर्यावरण और वन्यजीवों को भारी नुकसान
इस भीषण अग्निकांड के चलते विशाल जंगल जलकर खाक हो चुके हैं और स्थानीय पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुँची है। धुएँ और आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में जंगली जानवरों की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग की सैकड़ों गाड़ियाँ और राहत-बचाव दल 24 घंटे आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।