केतन अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी की पारिवारिक दुकान पर FDA का छापा, ₹8.14 लाख का माल जब्त

केतन अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी की पारिवारिक दुकान पर FDA का छापा, ₹8.14 लाख का माल जब्त

केतन अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी की पारिवारिक दुकान पर FDA का छापा, ₹8.14 लाख का माल जब्त

पुणे/महाराष्ट्र: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के पुणे जोन-1 ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 14 जुलाई को पुणे के प्रसिद्ध मार्केट यार्ड में स्थित एम/एस बीजी गोयल एंड कंपनी (M/S B.G. Goyal & Company) पर औचक छापेमारी की गई। यह दुकान प्रवीण गोयल की है, जो पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal Murder Case) की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता हैं।

हालांकि, इस छापेमारी के दौरान FDA अधिकारियों ने नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री जब्त की है। लेकिन विभाग ने यह भी साफ किया है कि वर्तमान कार्रवाई का केतन अग्रवाल मर्डर केस से सीधे तौर पर कोई संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।केतन अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी की पारिवारिक दुकान पर FDA का छापा, ₹8.14 लाख का माल जब्त

 बिना लाइसेंस चल रहा था गोदाम: ₹8.14 लाख से अधिक का माल जब्त

FDA अधिकारियों के अनुसार, इस प्रतिष्ठान के खिलाफ कई अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस के गोदाम संचालित करने और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन के आधार पर कुल 4,172 किलोग्राम संदिग्ध और घटिया खाद्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत ₹8,14,630 आंकी गई है।

 जब्त की गई खाद्य सामग्री का पूरा ब्यौरा:

जब्त उत्पाद मात्रा (किलोग्राम) कार्रवाई का मुख्य आधार
हल्दी पाउडर (ब्रांड 1) 598 किलोग्राम घटिया/असुरक्षित होने की आशंका, लेबलिंग त्रुटि
हल्दी पाउडर (ब्रांड 2) 1,258 किलोग्राम घटिया/असुरक्षित होने की आशंका
कच्चा तिल 538 किलोग्राम संदिग्ध गुणवत्ता, जांच के लिए सैंपल लिए गए
सोया मिनी चंक्स 1,778 किलोग्राम नियमों के विपरीत भंडारण, बिना लाइसेंस गोदाम

जांच के लिए भेजे गए सैंपल: एफडीए ने गुणवत्ता के मानकों पर खरा न उतरने की आशंका के आधार पर मौके से हल्दी पाउडर के दो अलग-अलग ब्रांड, तिल और सोया मिनी चंक्स के कुल 4 नमूने (Samples) जब्त कर लैबोरेट्री जांच के लिए भेज दिए हैं।

किस टीम ने की यह कार्रवाई?

यह पूरी कार्रवाई संयुक्त आयुक्त (खाद्य) डी.डब्ल्यू. भोगावड़े के कुशल मार्गदर्शन में की गई। छापेमारी को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त निलेश खोसे के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एल. सोनकांबले और प्रतीक जाधव ने किया।

 केतन अग्रवाल हत्याकांड: राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंची पुलिस

एक तरफ जहां पुणे में आरोपी सिया गोयल के पिता के ठिकानों पर व्यावसायिक शिकंजा कस रहा है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस केतन अग्रवाल हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है:

 

Exit mobile version