Site icon Yashbharat.com

कृषक कल्याण वर्ष 2026: सिंघाड़ा, मखाना और सब्जी महोत्सव होंगे आयोजित

maxresdefault 17 2

makhana ki kheti

भोपाल।कृषक कल्याण वर्ष 2026: सिंघाड़ा, मखाना और सब्जी महोत्सव होंगे आयोजित वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब पुष्प महोत्सव के बाद सिंघाड़ा, मखाना और सब्जी महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

ये महोत्सव भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम में आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में उद्यमियों, निर्यातकों और तकनीकी मार्गदर्शकों को आमंत्रित किया जाएगा, जो किसानों को परंपरागत खेती के स्थान पर इन फसलों की खेती के लाभ और बाजार संभावनाओं की जानकारी देंगे।

चार जिलों में मखाना उत्पादन का पायलट प्रोजेक्ट

जलीय फसल होने के कारण जिन किसानों के पास तालाब या गहरे खेत हैं, वे मखाना उत्पादन के लिए अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रदेश के नर्मदापुरम, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में मखाना उत्पादन को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है।

इस योजना के तहत लगभग 150 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती विकसित की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 45 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। सरकार का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक और अधिक लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।

 

Exit mobile version