FEATUREDTechnology
Facebook लगा सकता है News Content शेयरिंग पर रोक, एक अक्टूबर से लागू हो रही है नई सेवा शर्त

Facebook फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समाचार की शेयरिंग पर रोक लग सकती है। खुद फेसबुक ने ऐसा फैसला किया है। आगामी एक अक्टूबर से फेसबुक व इंस्टाग्राम के लिए नई सेवा शर्त लागू हो रही है। फेसबुक की तरफ से नई सेवा शर्त जारी कर दी गई है। नई सेवा शर्तों के तहत फेसबुक किसी भी प्रकाशक या किसी भी व्यक्ति को स्थानीय या अंतरराष्ट्रीय न्यूज को फेसबुक या इंस्टाग्राम के प्लेटफार्म पर शेयर करने से रोक सकता है। फेसबुक की नई सेवा-शर्त दुनिया के सभी देशों के लिए लागू होगी। हालांकि प्रकाशकों के साथ ऑस्ट्रेलिया में चल रहे विवाद को देखते हुए फेसबुक ने नई सेवा शर्त के तहत खुद को इस मामले में सशक्त किया है। अभी कोई भी प्रकाशक या व्यक्ति फेसबुक पर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खबर को डाल सकता है। अमूमन खबर से जुड़े कंटेंट को फेसबुक अपने प्लेटफाम से नहीं हटाता है।







