Site icon Yashbharat.com

विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव मे कटनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का शानदर उत्कृष्ट प्रदर्शन

IMG 20241202 WA0022

विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव मे कटनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं का शानदर उत्कृष्ट प्रदर्श

कटनी -मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में दिनांक 22 और 25 नवंबर को 23 विधाओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की छात्राओं ने इस आयोजन में शानदार प्रदर्शन किया और कई विधाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल की। माइम प्रतियोगिता में शिवानी मिश्रा, खुशबु चौधरी, शिवानी बर्मन और महिमा चक्रवर्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।
लोक नृत्य (समूह) प्रतियोगिता में मुस्कान मिश्रा, आंकाक्षा पटेल, स्नेहा बर्मन, नीलम सोनखरे, सृष्टि सोनी, रश्मि कोरी, प्रकृति चौधरी और ओशी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्टून विधा में अर्चना कोल ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया।

वाद-विवाद (पक्ष) में खुशबु मिश्रा, क्ले मॉडलिंग में गरिमा चक्रवर्ती, समूह गायन (पाश्चात्य और भारतीय शैली) में शुभी सोनी, सान्या रघुवंशी, सौम्या बिलैया, मिनाक्षी दुबे, मान्या बसरानी, महिमा सुहाने, खुशी तिवारी, वंदना सिंह और रियांशी हल्दकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल वादन में निधी विश्वकर्मा और सुगम गायन (एकल) में वंदना सिंह ने भी तृतीय स्थान हासिल किया।

इस शानदार उपलब्धि में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा उत्सव प्रभारी डॉ. किरण खरादी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिवार और वर्तमान छात्राओं ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दीं।

यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि कटनी जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। छात्राओं के इस असाधारण प्रदर्शन ने युवा प्रतिभाओं की क्षमता और संभावनाओं को प्रदर्शित किया है।

Exit mobile version