EPFO Interest Rate केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, ईपीएफओ की ब्याज दर बढ़ाई, जल्द आएगा खाते में बढ़ा पैसा
epfo
EPFO Interest Rate। केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की गई है, जो बीते साल 8.10 प्रतिशत थी। गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े निर्णय लेने वाले केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की दो दिवसीय बैठक हाल ही हुई थी। इसमें आगामी साल के लिए ब्याज दरें निर्धारित कर दी गई है।
संगठित क्षेत्र में काम करने कर्मचारियों को यह बड़ी सौगात है। मोदी सरकार की ओर से EPF खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी गई है।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में EPFO ने ईपीएफ पर ब्याज घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था, जो कि 4 दशक का सबसे निचला स्तर था। लेकिन 2020-21 में EPF पर ब्याज 8.5 प्रतिशत थी। इस तरह यह 1977-78 के लिए EPF की ब्याज दर 8 फीसदी के बाद 2021-22 दूसरा सबसे कम ब्याज दर वाला साल था।
EPFO से जुड़े सभी निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था CBT की ओर से EPF में जमा पर वित्त वर्ष 2022-23 के लिए दी जाने वाली ब्याज दर के निर्णय को वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय से जल्द ही इसे मंजूरी मिलने के बाद ब्याज को 5 करोड़ EPF सब्सक्राइबर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।