Site icon Yashbharat.com

शासकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं क़ो कराया प्लास्टिक प्रदुषण से अवगत

IMG 20260110 WA0053

शासकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं क़ो कराया प्लास्टिक प्रदुषण से अवग

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में वनस्पति शास्त्र विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्या प्लास्टिक प्रदूषण से अवगत कराना तथा इसके उपयोग पर रोक लगाने हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में छात्राओं को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक के पुन: उपयोग एवं पुनर्चक्रण के व्यावहारिक तरीकों पर भी जोर दिया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने छात्राओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और सभी को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इको क्लब प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण ही हमें स्वस्थ रख सकता है।” वनस्पति शास्त्र विभाग के डॉ. आशुतोष नारायण द्विवेदी ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने एवं उसके पुन: उपयोग पर बल दिया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की श्रीमती सुषमा वर्मा ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में आरती वर्मा, मीनाक्षी वर्मा एवं सुश्री सोनिया कश्यप का विशेष सहयोग रहा। इस जागरूकता अभियान से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।

Exit mobile version