katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय मे ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत ‘प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय’ एवं ‘Say No to SUP’ गतिविधि का आयोजन

कन्या महाविद्यालय मे ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत ‘प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय’ एवं ‘Say No to SUP’ गतिविधि का आयोजन

 

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत ‘प्लास्टिक मुक्त महाविद्यालय’ एवं ‘Say No to SUP’ गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ओम साई विजन की टीम से सुश्री माही सूर्यवंशी, अभिलाष चौधरी तथा सुश्री प्रियंका निषाद ने छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक (SUP) के हानिकारक प्रभावों, पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभावों तथा स्वच्छता के महत्व पर रोचक एवं जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने प्लास्टिक के विकल्पों, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के सरल उपायों पर भी प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से पूरी तरह बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त परिवेश न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि स्वस्थ एवं स्वच्छ भविष्य भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने ‘मिशन लाइफ’ के उद्देश्यों पर जोर देते हुए सभी को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति प्रभारी डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, समिति सदस्य डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, कुमारी शिल्पी सिंह । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख सदस्यों में डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. आर.के. गुप्ता, श्री के.जे. सिन्हा, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पांडेय, सुश्री शिल्पी सिंह, पंकज सेन, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, प्रियंका सोनी, स्मृति दहायत, रिचा पांडेय, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. अंजनेय तिवारी, नम्रता निगम, डॉ. पी.सी. कोरी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. मदन सिंह मरावी, श्वेता कोरी, पूनम गर्ग, पूजा सिंह राजपूत, डॉ. रत्नेश कुशवाहा, सुषमा वर्मा आदि शामिल रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि