अखंड ज्योति विसर्जन के साथ चालिहा महोत्सव का समापन,कलश-जवारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भजन कीर्तन में निहाल हुए श्रद्धालु

Picsart 26 08 23 16 48 05 460

अखंड ज्योति विसर्जन के साथ चालिहा महोत्सव का समापन,कलश-जवारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भजन कीर्तन में निहाल हुए श्रद्धालु

कटनी। झूलेलाल चालीहा समिति द्वारा कटनी में 14 जुलाई से मनाए जा रहे झूलेलाल चालीहा महोत्सव का आज रविवार 23 अगस्त को उत्साह के समापन हो गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत कटनी के मार्गदर्शन में झूलेलाल चालिहा समिति तथा झूलेलाल सेवा समिति द्वारा कटनी नदी के मसुरहा घाट तट पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में सिंधी समाज के साथ ही अन्य समाज के लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकरत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इसके पहले गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर से रविवार की सुबह 9 बजे भगवान श्री झूलेलाल जी की अखंड ज्योति व कलश शोभायात्रा निकाली गई।

समाजसेवी संजय ख़ूबचंदानी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री झूलेलाल जी की अखंड ज्योति व कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर जंगल दफ्तर, हीरागंज, सिंधु भवन, सिंधी स्कूल, वरुण भवन, आदर्श कॉलोनी से होते हुए कटनी नदी के मसुरहा घाट पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा के साथ वरुण संस्था की अखण्ड ज्योति भी सम्मिलित हुई। यहां विधि-विधान के साथ अखंड ज्योति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने 40 दिवसीय व्रत का समापन करते हुए भगवान श्री झूलेलाल जी के पल्लव व अरदास से देश प्रदेश की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

इस भव्य शोभा यात्रा का रोहरा परिवार, सिंधु नौजवान मण्डल, धर्मलोक हॉस्पिटल एवं सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मसुरहा घाट में प्रात: 11 बजे से भजन संगीत का आयोजन किया गया, तत्पशात दोपहर 1 बजे गुरु प्रसाद, आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

इनकी रही उपस्थिति

 

इस अवसर पर सर्वश्री त्रिलोक चंद भोजवानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदू लाल जादवानी, मोहन बत्रा, दर्शनलाल गेई, महेश बहलानी, अमर चेतवानी, नेवंद ख़ूबचंदानी, हरीश बहलानी, सुरेश गांधी, राजकुमार नानकानी, मोहन बजाज मन्नु भैया, शांति नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक चेलानी, माधवनगर पंचायत अध्यक्ष वीरू तीर्थानी, ठाकुरदास रंगलानी, राजकुमार माखीजा, नानक राम खूबचंदानी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, पूरनलाल मुल्तानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, भाजपा नेता रामरतन पायल, चेतन हिंदुजा, नवीन मोटवानी, पूर्व केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, सुरेश सोनी, मयंक गुप्ता, मृदुल मिश्रा, अवकाश जायसवाल, राजू शर्मा, जियन्द राय पंजवानी, हीरा सहजवानी, प्रेम बत्रा, राजकुमार चेलानी, चन्दू रोहरा, प.दिनेश शर्मा, जवाहर जसूजा, मनीष गेई, सुरेंद्र दुबे, राकेश चांदवानी, जयराम दास पंजवानी, कालू तनवानी, मेघराज खूबचंदानी, साजन बजाज,विजय रोहरा, विजय आहूजा, अमर पुरुस्वानी, मनोहर तनवानी, राजकुमार जीवनांनी, शंकर आहूजा, अजय केसवानी, हेमंत सखानी, शंकर आहूजा, बालचंद चेतवानी, राजेश बनवारी, अशोक बेसानी, अशोक बजाज, राजेश खूबचंदानी, रवि मोटवानी, बसंत थारवानी, प्रताप सुंदरानी, शशि रत्नानी, रूपेश खूबचंदानी, सुशील जसूजा, गोविंद चावला, मनोहर उधवानी, संजय खूबचंदानी, गौतम गलानी एवं सामाजिक संस्थाओं में वरुण संस्था, सिंधु नौजवान मण्डल, सुपर ग्रुप, सिंधी भावरन ग्रुप, सुहिंणा सिन्धी ग्रुप के सदस्यगण एवं नगर के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।