Site icon Yashbharat.com

Election: मप्र के मुख्य सचिव को लेकर चुनाव आयोग के निर्णय पर सबकी नजर

images 33

Budhni By Election Result Update: बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चल रहे हैं आगे

Bhopal:Election: मप्र के मुख्य सचिव को लेकर चुनाव आयोग के निर्णय पर सबकी नजर।  मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सेवावृद्धि मिलेगी या वरिष्ठता के आधार पर नए मुख्य सचिव की नियुक्त की जाएगी, इस पर निर्णय एक-दो दिन में संभावित है। 30 नवंबर को बैंस की दूसरी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है। तीन दिसंबर को मप्र विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है, इसलिए निर्णय चुनाव आयोग की सहमति से होगा।

चर्चाओं का खंडन, नहीं हुआ कोई निर्णय

इस बीच, चर्चा रही कि चुनाव आयोग ने बैंस की सेवावृद्धि को मंजूरी दे दी है, लेकिन ऐसी चर्चाओं का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने खंडन किया। कहा है कि अभी मुख्य सचिव पद को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है।

इकबाल सिंह बैंस को दो बार मिली सेवावृद्धि

Bhopal News: बीआरटीएस लेन हटाने का मामला,अटका, अब नई सरकार से उम्मीदBhopal News: बीआरटीएस लेन हटाने का मामला,अटका, अब नई सरकार से उम्मीद

आयोग की सहमति से ही निर्णय

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने के कारण चुनाव आयोग की सहमति से ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। बैंस को सेवावृद्धि देने या वरिष्ठता के अनुसार किसी अन्य अधिकारी को मुख्य सचिव का प्रभार देने का निर्णय होना है। यदि सेवावृद्धि नहीं दी जाती है तो प्रदेश में उपलब्ध 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा, 1989 बैच के मोहम्मद सुलेमान और विनोद कुमार से एक का चयन किया जा सकता है।

आयोग की ओर से ऐसी कोई मंजूरी नहीं

दूसरी ओर, गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर बैंस को एक माह की सेवावृद्धि देने संबंधी चुनाव आयोग की मंजूरी संबंधी खबर बहुप्रसारित हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की ओर से सीइओएमपी एक्स हैंडल से इस खबर का खंडन किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया कि आयोग की ओर से ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है।

Exit mobile version