Site icon Yashbharat.com

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 4.1 मापी गई तीव्रता

Asteroid Near by Earth

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र कैंपबेल बे के नजीदीक माना जा रहा है।

 

 

 

 

बता दें कि इसके पहले 21 मार्च को नगालैंड के मोकोकचुंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही थी। भूकंप का केंद्र मोकोचुंग के पूर्व में 77 किमी की दूरी पर पर था। इसी महीने 6 मार्च को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई थी।

जानें कौन से भूकंप होते हैं खतरनाक

बताते चलें कि रिक्टर पैमाने पर आमतौर पर 5 तक की तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन यह क्षेत्र की संरचना पर निर्भर करता है। यदि भूकंप का केंद्र नदी का तट पर हो और वहां भूकंपरोधी तकनीक के बगैर ऊंची इमारतें बनी हों तो 5 की तीव्रता वाला भूकंप भी खतरनाक हो सकता है। यदि रिक्टर पैमाने पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

Exit mobile version