Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 4.1 मापी गई तीव्रता

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र कैंपबेल बे के नजीदीक माना जा रहा है।
An earthquake of magnitude 4.1 on the Richter scale occurred near Campbell Bay, Andaman and Nicobar island: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) March 29, 2021
बता दें कि इसके पहले 21 मार्च को नगालैंड के मोकोकचुंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही थी। भूकंप का केंद्र मोकोचुंग के पूर्व में 77 किमी की दूरी पर पर था। इसी महीने 6 मार्च को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई थी।
जानें कौन से भूकंप होते हैं खतरनाक
बताते चलें कि रिक्टर पैमाने पर आमतौर पर 5 तक की तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक नहीं होते हैं, लेकिन यह क्षेत्र की संरचना पर निर्भर करता है। यदि भूकंप का केंद्र नदी का तट पर हो और वहां भूकंपरोधी तकनीक के बगैर ऊंची इमारतें बनी हों तो 5 की तीव्रता वाला भूकंप भी खतरनाक हो सकता है। यदि रिक्टर पैमाने पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।








