Site icon Yashbharat.com

सोना-चांदी छोड़िए: इस चाय की ‘एक चुस्की’ में बिक जाएंगे कटनी शहर के 3 फ्लैट, सुरक्षा में तैनात रहते हैं कमांडो-yashbharat.com

सोना-चांदी छोड़िए: इस चाय की 'एक चुस्की' में बिक जाएंगे कटनी शहर के 3 फ्लैट, सुरक्षा में तैनात रहते हैं कमांडो-yashbharat.com

सोना-चांदी छोड़िए: इस चाय की 'एक चुस्की' में बिक जाएंगे कटनी शहर के 3 फ्लैट, सुरक्षा में तैनात रहते हैं कमांडो-yashbharat.com

सोना-चांदी छोड़िए: इस चाय की ‘एक चुस्की’ में बिक जाएंगे कटनी शहर के 3 फ्लैट, सुरक्षा में तैनात रहते हैं कमांडो-yashbharat.com।  अगर आप सोचते हैं कि दुनिया की सबसे कीमती चीज हीरा या सोना है, तो आप गलत हैं। चीन के पहाड़ों में एक ऐसी ‘जादुई’ पत्ती उगती है, जिसकी कीमत के आगे अंबानी-अडानी का बजट भी छोटा पड़ जाए। हम बात कर रहे हैं ‘डा हांग पाओ’ (Da Hong Pao) चाय की, जिसकी 1 किलो की कीमत ₹9 करोड़ से भी ज्यादा है।

Shukra Kripa: शुक्र के प्रभाव से ऐश्वर्यशाली जीवन जीती हैं 6, 15 और 24 तारीख को जन्मी लड़कियां; जानें इनकी खास खूबियां

सोना-चांदी छोड़िए: इस चाय की ‘एक चुस्की’ में बिक जाएंगे कटनी शहर के 3 फ्लैट, सुरक्षा में तैनात रहते हैं कमांडो

क्यों है यह चाय ‘अरबपतियों का शौक’?

यह कोई मामूली चायपत्ती नहीं है। इसे चीन में ‘राष्ट्रीय संपत्ति’ का दर्जा प्राप्त है। इसके पीछे की वजह जानकर आप दंग रह जाएंगे:

इस चाय के असली केवल 6 ‘मदर बुश’ (प्राचीन पौधे) बचे हैं। इनकी सुरक्षा के लिए चीन ने बाकायदा हथियारबंद जवान तैनात किए हैं। यह चाय मिट्टी में नहीं, बल्कि ऊंचे पहाड़ों की नंगी चट्टानों पर उगती है। वहां के दुर्लभ खनिजों को सोखकर यह तैयार होती है।  कहा जाता है कि मिंग वंश की महारानी को इस चाय ने ‘मौत के मुंह’ से बाहर निकाला था, तब से सम्राट ने इसे लाल शाही लबादों (Big Red Robe) से नवाजा था।

20 ग्राम में आ जाएगी ‘रोल्स रॉयस’

इस चाय का रसूख ऐसा है कि साल 2002 में सिर्फ 20 ग्राम डा हांग पाओ की नीलामी ₹26 लाख में हुई थी। आज के रेट के हिसाब से देखें तो इसकी एक प्याली की कीमत में आप किसी भी बड़े शहर में दो लग्जरी फ्लैट आराम से खरीद सकते हैं।

आम आदमी के लिए क्या?

चीनी सरकार ने 2006 से इन पुराने पौधों से पत्तियां तोड़ने पर बैन लगा दिया है। अब बाजार में जो डा हांग पाओ मिलती है, वो इन पुराने पौधों की टहनियों से उगाए गए नए पौधों की होती है। वो भी काफी महंगी होती है, लेकिन ‘असली’ वाली चाय अब सिर्फ इतिहास के पन्नों और सरकारी खजाने में ही बची है।

Exit mobile version