Thailand Visa News: थाईलैंड ने भारत से छीनी वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा; बदला नियम, अब जेब से ढीले करने होंगे पैसे

Thailand Visa News: थाईलैंड ने भारत से छीनी वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा; बदला नियम, अब जेब से ढीले करने होंगे पैसे

बैंकॉक/नई दिल्ली: यदि आप आने वाले दिनों में बैंकॉक के समुद्र तटों या पटाया की नाइटलाइफ़ का लुत्फ उठाने के लिए थाईलैंड की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। थाईलैंड सरकार ने अपनी आव्रजन (Immigration) और सुरक्षा नीतियों की समीक्षा करते हुए भारत को अपनी ‘वीजा-फ्री प्रवेश सूची’ (Visa-Free Entry List) से बाहर कर दिया है। थाई कैबिनेट द्वारा 19 मई को मंजूर किए गए नए और सख्त वीजा नियमों के तहत, भारतीयों के लिए साल 2024 से चली आ रही मुफ्त एंट्री की सुविधा अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड में एंट्री के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VoA) या ई-वीजा (e-Visa) का सहारा लेना पड़ेगा।

Fear in Pakistan: पुलवामा के गुनहगार हमजा बुरहान के जनाजे में कांपता दिखा अल-बदर चीफ; AK-47 के साए में पहुंचा बख्त जमीन खान

 क्यों वापस ली गई 60 दिनों की वीज़ा-फ्री पॉलिसी?

कोरोना महामारी के बाद अपने सुस्त पड़े पर्यटन उद्योग को रफ्तार देने के लिए जुलाई 2024 में थाईलैंड ने भारत सहित 93 देशों के लिए 60 दिनों की मेगा वीजा-फ्री एंट्री स्कीम शुरू की थी। लेकिन अब इसे वापस ले लिया गया है।

अवैध गतिविधियां और अपराध बने वजह

थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फंचारोएनवोराकुल और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पिछले दो सालों में देश के भीतर विदेशी नागरिकों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। हाल ही में हुई कई गिरफ्तारियों में विदेशी नागरिक नशीले पदार्थों की तस्करी, सेक्स-ट्रैफिकिंग, और बिना वैध सरकारी अनुमति के अवैध रूप से होटल व स्कूल चलाते पकड़े गए। इसी के चलते सुरक्षा और आव्रजन चिंताओं को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

अब किस पायदान पर खड़ा है भारत? जानिए नया वीजा वर्गीकरण

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक, वैश्विक यात्रियों के लिए अब तीन अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं:

  1. संशोधित वीज़ा ऑन अराइवल (VoA) श्रेणी: थाईलैंड ने इस लिस्ट को बेहद छोटा करते हुए केवल 4 देशों तक सीमित कर दिया है। भारत अब इसी श्रेणी में शामिल है। भारत के अलावा इस लिस्ट में अज़रबैजान, बेलारूस और सर्बिया शामिल हैं।

  2. 30 दिनों की वीजा छूट: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), यूनाइटेड किंगडम (UK), ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और कई यूरोपीय देशों सहित 54 देशों को 30 दिनों की वीजा फ्री एंट्री मिलती रहेगी।

  3. 15 दिनों की वीजा छूट: सेशेल्स, मालदीव और मॉरीशस जैसे चुनिंदा द्वीपीय देशों के लिए एक नई 15 दिनों की शॉर्ट-टर्म वीजा छूट व्यवस्था शुरू की गई है।

 कब से लागू होंगे नए नियम? वर्तमान पर्यटकों का क्या होगा?

 भारतीय यात्रियों पर क्या होगा असर? अब कैसे मिलेगी एंट्री?

नए नियम प्रभावी होने के बाद, भारतीय यात्रियों के पास थाईलैंड में प्रवेश करने के लिए दो मुख्य रास्ते होंगे:

निश्चित रूप से इस फैसले से भारतीयों के लिए अचानक थाईलैंड का प्लान बनाना (Last-Minute Travel) अब थोड़ा महंगा और कागजी प्रक्रियाओं से भरा हो जाएगा।

Exit mobile version