Site icon Yashbharat.com

क्या आप जानते हैं मध्यप्रदेश का राज्य पक्षी! कटनी के कटाए घाट की हरी वादियों में दिखा पक्षी “दूधराज”

IMG 20240715 WA0016 1

कटनी। क्या आप जानते हैं मध्यप्रदेश का राज्य पक्षी! शायद नहीं पर आज कटनी के कटाए घाट की हरी वादियों में दिखा पक्षी “दूधराज” जिसे एमपी का राज्य पक्षी का दर्जा है और यह विलुप्त प्रायः श्रेणी में आताहै। इसे लोग सुल्ताना बुलबुल भी कहते हैं। पढ़ें यह रोचक जानकारी

जब हमारे सामने ये सवाल आता है कि, देश का राष्ट्रीय पक्षी कौन है, तो हम बिना देर किये इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, मोर लेकिन, क्या आपको पता है मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी कौन है? कई लोगों के लिए ये सवाल काफी रोचक होगा, क्योंकि बहुत कम लोगों को ही इसका जवाब पता होगा।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, एमपी के राज्य पक्षी का नाम इंडियन पैराडाइज फ्लाइकेचर है। इसे हिंदी में दूधराज कहा जाता है। इसे सामान्य तौर पर एमपी के लोग सुल्ताना बुलबुल के नाम से भी जानते हैं। आकार में बहुत छोटा होने के साथ साथ बेहद सुंदर दिखने वाला ये पक्षी मुख्य रूप से घने जंगलों, बगीचों, घनी झाड़ियों वाले जंगल, पतझड़ वनों तथा बांस के जंगलों में रहता है। सर्दी का मौसम में ये अपना पूरा समय एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बिताता है। दूधराज आज कटाए घाट में बोटिंग स्थल के पास एक पेड़ पर आराम फरमाते नजर आए। जिसने ने भी इस पक्षी को देखा वह इसकी लंबी पूछ के साथ उड़ान भरता देख दंग रह गया।

Exit mobile version