कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित संघ/समिति की बिना सहमति के बाहर के कारोबारियों को न जारी की जाए अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस), कटनी थोक फल सब्जी व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने की मंडी सचिव से मांग

कटनी। शहर के पहरूआ क्षेत्र स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में संचालित संघ/समिति की बिना सहमति के मंडी प्रशासन द्धारा फल व सब्जी की अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस) जारी करने को कटनी थोक फल सब्जी व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने अवैधानिक बताया है और इस संबंध में मंडी सचिव को एक पत्र लिखकर इस अवैधानिक कार्य को रोकने की मांग की है। मंडी सचिव को सौंपे गए पत्र की प्रति यशभारत डाट काम को उपलब्ध कराते हुए सब्जी कारोबारी सोनू कछवाहा ने बताया कि दूसरे जिलों व राज्यों के कारोबारियोंं को मंडी प्रांगण में संचालित संघ/समिति की बिना सहमति के सिर्फ शपथ पत्र व व्यक्तिगत प्रतिभूति के आधार पर अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस) जारी किया जा रहा है, जो अवैधानिक है। अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस) जारी करने के पूर्व न तो दूसरे जिलों व राज्यों के कारोबारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है और न ही प्रांगण में संचालित संघ/समिति की सहमति ली जा रही है। एसोसिएशन के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्तमान में बिना सहमति से अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस) जारी की जा रही हैं, उसमें जमकर लेनदेन भी हो रहा है तथा बाहर के कारोबारियों से मोटी रकम लेकर यह काम जिम्मेदार लोग कर रहे हैं। कटनी थोक फल सब्जी व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने इस प्रक्रिया को बंद करने तथा अनुज्ञप्ति (क्रय/विक्रय लाइसेंस) जारी करने के पूर्व प्रांगण में संचालित संघ/समिति की सहमति लेने की मांग की है। मंडी सचिव को पत्र सौंपते समय कटनी थोक फल सब्जी व्यापारी कल्याण एसोसिएशन अध्यक्ष जीतेन्द्र कछवाह, सचिव आशाीष कछवाह व कोषाध्यक्ष नीरज खटीक सहित एसोसिएशन के दूसरे पदाधिकारियों, सदस्यों सहित फल व सब्जी कारोबारियों की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version