Site icon Yashbharat.com

Katni: विभागीय जांच के प्रकरण में जिला CEO ने फिर बरती सख्ती

jila panchayat gemawat

कटनी। कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लापरवाह एवं आदेशों की अवहेलना करने वाले लोक सेवकों के प्रति जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत द्वारा अनवरत रूप से सख्त कार्यवाही की जा रही है। एक अन्य विभागीय जांच के प्रकरण में जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत मटवारा के तत्कालीन सचिव रामखिलावन पटेल की एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचई प्रभाव से रोके जाने के आदेश जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने किए हैं।

मटवारा सचिव की रोकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि

उल्लेखनीय है कि अपचारी सेवक श्री रामखिलावन पटेल द्वारा आरोप पत्र आदि का प्रतिवाद नियत समय सीमा में प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई। फलस्वरुप जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 5 (दो) में निहित प्रावधानों के तहत अपचारी सेवक श्री पटेल ,तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत मटवारा की आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर प्रकरण समाप्त किए जाने की कार्रवाई की।

Exit mobile version