Site icon Yashbharat.com

भदावर डोलोमाइट खदान में विस्फोट, घरों तक उछल कर पहुंचे पत्थर, खदान संचालक और ग्रामीणों में विवाद

IMG 20250629 WA0213

भदावर डोलोमाइट खदान में विस्फोट, घरों तक उछल कर पहुंचे पत्थर, खदान संचालक और ग्रामीणों में विवा

कटनी- बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदावर में संचालित डोलोमाइट की खदान में विस्फोट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक आज सुबह खदान में किये गए विस्फोट के बाद पत्थर गांव में आकर गिरे। यह तो गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय खदान संचालक भी वहीं पर मौजूद थे और ग्रामीणों ने जब इस बात का विरोध किया तो खदान संचालक ने ग्रामीणों को धमकी दी।

 

 

बताया जाता है की खदान संचालक यहां अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़वारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे खदान संचालक द्वारा खुलेआम ग्रामीणों को गाली दी जा रही है। यहां तक की बंदूक भी लहराई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह खदान कटनी निवासी संदेश जैन की बताई जा रही है। हालांकि इस तरह का वीडियो अभी तक सामने नहीं आ सका है। ग्रामीणों द्वारा खदान संचालक पर धमकाने और बंदूक लहराकर डराने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
इनका कहना है
बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बातचीत में कहा की ग्राम भदावर स्थित खदान में आज सुबह विस्फोट की खबर के बाद मौके पर जाकर मामले को शांत कराया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि खदान संचालक द्वारा धमकी दी गई है लेकिन अभी तक इस सम्बन्ध की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Exit mobile version