Site icon Yashbharat.com

ढोल बाजे ढम ढम बाजे ढोल, सिंघिया ने आदिवासी कार्यक्रम में बजाया ढोल, भड़के कांग्रेसी

07 02 2024 scindia guna

गुना। ढोल बाजे ढम ढम बाजे ढोल, सिंघिया ने आदिवासी कार्यक्रम में बजाया ढोल, भड़के कांग्रेसी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को गुना जिले के बमोरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में आयोजित आदिवासी समाज के सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी समाज जनों के साथ ढोल बजाया। साथ ही वे अन्य कार्यक्रमों का भी हिस्सा बने।

बिरसा मुंडा 140 करोड़ जनता के भगवान

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज देश का गौरव आदिवासी समाज की वजह से है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के पसीना छुड़ा दिए थे। वे केवल आपके समाज के भगवान नहीं हैं, वह तो देश कि 140 करोड़ जनता के भगवान हैं। इस देश में कई वर्षों तक शासन किया, लेकिन उनको कभी किसी ने याद नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति गौरव दिवस मनाया और भगवान बिरसा मुंडा को देश ही नहीं, विश्व के कोने-कोने में उनकी पहचान कराई।

 

सिंधिया ने कहा कि ऐसे ही अनेक जनजाति समाज के महापुरषों ने देश और भारत की संस्कृति की रक्षा की है। लेकिन कांग्रेस ने कभी महापुरुषों को सम्मान नहीं दिलाया। जबकि प्रधानमंत्री ने मेरे आदिवासी समाज के बीच की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के साथ अन्याय किया है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी सदैव आदिवासी समाज का सम्मान करते हैं, तो सिंधिया परिवार भी आपके साथ परिवार भाव के साथ खड़ा है।

 

 

Exit mobile version