Site icon Yashbharat.com

बालक मंडली द्वारा झूलेलाल चालीहां महोत्सव पर भक्ति संगीत का आयोजन रविवार को

IMG 20240803 WA0005

कटनी । बालक मंडली द्वारा झूलेलाल चालीहां महोत्सव पर भक्ति संगीत का आयोजन रविवार को होगा। नगर में मनाये जा रहे भगवान श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव के श्रृंखला में रविवार 04 अगस्त को झूलेलाल चालीहा महोत्सव समिति के तत्वाधान में रात्रि 9 बजे गुरुनानक वार्ड स्तिथ श्रीं झूलेलाल मंदिर मैं गीत संगीत का भव्य आयोजन किया गया है।

इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर देश व प्रदेश में कटनी नगर का नाम गौरवान्वित करने वाली विख्यात मंडली (बालक मंडली) के भाई गोवर्धन उदासी, दिलीप उदासी बंधुओं द्वारा इस गीत संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस भव्य कार्यक्रम को उदासी बंधुओं द्वारा चार चांद लगायेंगे एवं9 जुलाई से चल रहे 40 दिवसीय झूलेलाल चालिहा “महोत्सव का 25वा दिन हैं। रोज़ाना सुबह शाम. आरती, पल्लव के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालु “ आयोलाल सभई चयो झूलेलाल “कहकर भगवान श्री झूलेलाल जी आराधना की भक्ति मैं लीन रहते है ,झूलेलाल चालीहा महोत्सव समिति के सर्वश्री त्रिलोकचंद भोजवानी, हरीश बहलानी, अमर चेतवानी, नेवंदराम खूबचंदानी, महेश बहलानी, सुरेश गांधी, गोप मोटवानी , गौतम गलानी नारायण दास तीर्थानी ,संजय
खूबचंदानी ,अशोक रोहरा, राजकुमार खियानी, मदन सेवलानी ,अजय केसवानी, महेश डोडानी,गुलशन आसवानी ,व अन्य जनों ने श्रद्धालुओं से इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

Exit mobile version