Site icon Yashbharat.com

दृष्टि ए विजन NGO की डायरेक्टर रजनी वर्मा रानी दुर्गावती अवार्ड से भोपाल में हुयीं सम्मानित

IMG 20250330 WA0125

दृष्टि ए विजन NGO की डाइरेक्टर रजनी वर्मा रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानितप्रभाकर वस्त्रम भोपाल द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती अवार्ड दमोह मध्यप्रदेश के होटल नर्मदा धारा में रखा गया जहाँ पर कटनी की समाज सेविका एवम महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदरणीय रजनी वर्मा को विशिष्ट अतिथि के रूप में दमोह आमंत्रित किया गया तथा जिनके माध्यम से दमोह की स्वरोजगारी महिलाओं का सम्मान किया गया यह सम्मान रानी दुर्गावती अवार्ड के माध्यम से किया गया जिसमें दमोह और आसपास के गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कटनी की समाजसेविका रजनी वर्मा जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में वहाँ उपस्थित महिलाओं एवम बच्चों को पुरुस्कार वितरित किया तथा कार्यक्रम की संचालक एवम प्रभाकर वस्त्रम की डाइरेक्टर मोना सिंह ने उनका भव्य स्वागत कर सम्मान किया
समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवम महिला सशक्तिकरण में लगी महिलाओं को उनके कार्यो के लिए रानी दुर्गावती अवार्ड से सम्मानित किया गया,इस श्रृंखला में कटनी से दृष्टि ए विज़न ngo की फाउंडर रजनी वर्मा जी को उनके ngo द्वारा मूक पशुओं के लिए किए गए कार्यो एवम सामाजिक सेवाओ के लिए उनका सम्मान मुख्य अतिथि मिस्टर इंडिया एवम मिस्टर गुजरात 2022 के क्रमिक यादव द्वारा शील्ड एवम प्रमाण पत्र देकर किया गया,इस कार्यक्रम में दमोह कलेक्ट के प्रयासों से दमोह में कचरा बीनने वाली कन्याओं को पार्लर का कोर्स करवाकर आत्मनिर्भर बनाने के सराहनीय प्रयास में शामिल कन्याओं का सम्मान भी किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूबरू मिस्टर इंडिया एवम मिस्टर गुजरात 2022,दादा साहब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2023 से सम्मानित क्रमिक यादव जी की उपस्थिति रही।अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में, समाजसेवी मनु मिश्राजी ,एकलव्य यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर एवम समाजसेवी पूजा मलैया जी, भी शामिल रही।कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम की आयोजक एवम प्रभाकर वस्त्रम की डायरेक्टर मोना सिंह राजपूत जी ने किया,प्रभाकर वस्त्रम भोपाल द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न शहरों में आयोजित किये जाते है जिसमे समाज सेवा में लगी सशक्त महिलाओं का सम्मान एवम जरूरतमंद महिलाओं एवम बच्चो को इनके द्वारा आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाता है समाजसेवा में सक्रिय 15 महिलाओं का सम्मान इस कार्यक्रम में किया गया,साथ ही प्रभाकर वस्त्रम संस्था द्वारा बालिकाओं को शिक्षण सामग्री एवम आत्मनिर्भरता हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की गई,जल्दी ही इनकी संस्था दृष्टि ए विजन ngo के साथ मिलकर कटनी में भी स्वरोजगारी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी

Exit mobile version