Site icon Yashbharat.com

श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर: 123 की मौत, 300 भारतीय यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे

toofan

Cyclone fangal: समुद्र तट से आज टकराएगा चक्रवात फेंगल, भारी बारिश का अलर्ट जारी….

श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर: 123 की मौत, 300 भारतीय यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे।श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर जारी है, जहां इसकी वजह से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर होकर विभिन्न राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। इस समय राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। लगातार खराब मौसम की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसकी वजह से करीब 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।

श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर: 123 की मौत, 300 भारतीय यात्री कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे

चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द

साइक्लोन दितवाह के चलते चेन्नई की कई उड़ानें रद्द हैं। दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आने वाले लगभग 300 यात्री कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटक गए हैं। इनमें लगभग 150 यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि संचालन बाधित होने की वजह से उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

Exit mobile version