Cyber Fraud Alert: ‘यूट्यूब वीडियो लाइक करो और रोज़ कमाओ ₹5000’ वॉट्सऐप-टेलीग्राम के इस मैसेज से रहें सावधान; भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Cyber Fraud Alert: 'यूट्यूब वीडियो लाइक करो और रोज़ कमाओ ₹5000' वॉट्सऐप-टेलीग्राम के इस मैसेज से रहें सावधान; भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

Cyber Fraud Alert: ‘यूट्यूब वीडियो लाइक करो और रोज़ कमाओ ₹5000’ वॉट्सऐप-टेलीग्राम के इस मैसेज से रहें सावधान; भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

भोपाल: अगर आपके पास भी वॉट्सऐप (WhatsApp) या टेलीग्राम (Telegram) पर यूट्यूब वीडियो लाइक करने, रील्स देखने या गूगल पर रेटिंग देने के बदले रोजाना 2,000 से 5,000 रुपये कमाने का ऑफर आया है, तो तुरंत सावधान हो जाइए। यह आपको घर बैठे करोड़पति बनाने का कोई सुनहरा मौका नहीं, बल्कि आपकी जीवनभर की जमा-पूंजी पर डाका डालने के लिए साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक खतरनाक ‘डिजिटल जाल’ है।

राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ‘वॉच एंड अर्न’ (Watch & Earn) और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर बढ़ती ठगी की वारदातों को देखते हुए भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने नागरिकों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी कर अलर्ट किया है।

 3 स्टेप्स में समझिए कैसे काम करता है ठगों का यह ‘हनी ट्रैप’

भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने इस पूरे स्कैम के पैटर्न को गहराई से डिकोड किया है। ठग इस पूरी महा-ठगी को तीन शातिराना चरणों में अंजाम देते हैं:

चरण 1: आसान काम और पहला संपर्क

चरण 2: भरोसा जीतने के लिए एडवांस पेमेंट

चरण 3: लालच का दलदल और ‘महा-ठगी’

 भोपाल साइबर पुलिस की ‘सुरक्षा गाइडलाइन’: ऐसे बचें इस जाल से

अगर आप इस डिजिटल जाल से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो साइबर पुलिस की इन चार बातों को अच्छी तरह गांठ बांध लें:

  1. सत्यापन है जरूरी: किसी भी अनजान कंपनी या विदेशी नंबरों से आने वाले पार्ट-टाइम ऑनलाइन जॉब के मैसेज पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पहले कंपनी की असलियत जांचें।

  2. पैसे मांगे, तो सीधे कहें ‘NO’: अगर कोई भी ऑनलाइन जॉब देने वाली कंपनी काम शुरू करने या बड़ा टास्क देने के बदले आपसे एक भी रुपया (रजिस्ट्रेशन या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर) मांगे, तो समझ जाएं कि वह 100% फ्रॉड है। Cyber Fraud Alert: ‘यूट्यूब वीडियो लाइक करो और रोज़ कमाओ ₹5000’ वॉट्सऐप-टेलीग्राम के इस मैसेज से रहें सावधान; भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

  3. गोपनीयता ही सुरक्षा है: अपना बैंक खाता विवरण, यूपीआई पिन (UPI PIN), एटीएम पिन, पासवर्ड या मोबाइल पर आया ओटीपी (OTP) कभी भी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।

 शिकार होने पर बिना देर किए यहाँ करें शिकायत!

यदि अनजाने में आप या आपका कोई परिचित ऐसे किसी झांसे में आ गया है और बैंक खाते से पैसे कट गए हैं, तो घबराएं नहीं। गोल्डन ऑवर (शुरुआती समय) में की गई शिकायत से पैसे वापस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है:

Exit mobile version