Site icon Yashbharat.com

ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

Picsart 26 08 26 16 35 38 567

ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजज

कटनी। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को शहर में मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत मिशन चौक स्थित इमामबाड़ा से हुई। इसमें छोटे-छोटे बच्चों से लेकर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल नजर आया।

जुलूस में युवा वर्ग डीजे साउंड पर बज रहे सामाजिक एवं धार्मिक गीतों के बीच हाथों में झंडे लेकर चलते दिखाई दिए। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जुलूस मिशन चौक से प्रारंभ होकर थाना तिराहा, सुभाष चौक, कचहरी चौक होते हुए जिला अस्पताल रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया स्कूल पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

समापन स्थल पर मुस्लिम समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही समाज में बेहतर कार्य करने वाले लोगों तथा प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस को लेकर शहर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा lजुलुस के दौरान हज़रत ईत्र शाह पीर बाबा कमेटी

ऑल इंडिया मुस्लिम तेहवार कमेटी तनवीर खान तनु भाई आजरुद्दीन अज्जू भाई इरफान खान हैप्पी भाई शमसुद्दीन भाई अनवर नियाज़ी नसरुद्दीन भाई सहित समाज के अन्य जन मौजूद रहे l

Exit mobile version