नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी के प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य
नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी के प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य
कटनी -थाना बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित नवोदय विद्यालय के आवासीय घर में चोरी की घटना संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना बड़वारा में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
घटना के अनुसंधान के दौरान डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी माध्यमों के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।