ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी गई मिक्सर मशीन बरामद की,60 हजार रुपये कीमत का मशरूका मिला, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

 

ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी गई मिक्सर मशीन बरामद की,60 हजार रुपये कीमत का मशरूका मिला, अज्ञात आरोपी की तलाश जार

कटनी, 25 अगस्त 2026। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी गई मिक्सर मशीन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी प्रकाशचंद पिता धन्नूलाल चक्रवर्ती उम्र 50 वर्ष ने थाना ढीमरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी मिक्सर मशीन ढीमरखेड़ा हाई स्कूल के समीप ठाकुर के घर के पास खड़ी की थी। 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे से 17 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति मिक्सर मशीन चोरी कर ले गया। आसपास तलाश करने के बाद भी मशीन का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई मिक्सर मशीन की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 488/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा चोरी गई मिक्सर मशीन एवं अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश एवं पतासाजी की गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय कॉलेज मोड़ से पहले सड़क किनारे एक मिक्सर मशीन पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक मिक्सर मशीन खड़ी मिली, जिसकी बॉडी पर ‘विश्वशक्ति’ लिखा हुआ था। पुलिस ने फरियादी के पुत्र आशीष चक्रवर्ती को मौके पर बुलाकर मशीन की पहचान कराई। आशीष ने उक्त मशीन को अपने परिवार की चोरी गई मिक्सर मशीन के रूप में पहचान लिया।

पुलिस ने चोरी गए 60 हजार रुपये कीमत के मशरूका को बरामद कर लिया है। हालांकि प्रकरण में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतासाजी अभी जारी है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक ध्रुव सिंह एवं आरक्षक अमित शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version