Site icon Yashbharat.com

रक्षाबंधन को लेकर कटनी के बाजार गुलजार, जाम से लोग परेशान

Picsart 26 08 26 14 37 59 868

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रक्षाबंधन को लेकर कटनी के बाजार गुलजार, जाम से लोग परेशान

कटनी शहर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुभाष चौक, मुख्य बाजार, झंडा बाजार सहित अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी रक्षाबंधन को देखते हुए विभिन्न तरह की राखियां और आकर्षक उपहार सामग्री सजाकर रखी है।

 

इधर, बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बड़ेबनान के प्रवेश मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से रहती है, इसके बावजूद यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

 

लोगों ने यातायात पुलिस से प्रमुख मार्गों पर प्रभावी व्यवस्था बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version