Site icon Yashbharat.com

सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई

online-class

online-class

सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई

जबलपुर (Yashbharat.com)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और पढ़ाई को अधिक रुचिकर बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ई-क्लासेस संचालित की जाएंगी।

टैबलेट और मोबाइल से दिखाई जाएंगी एजुकेशनल वीडियो इन ई-कक्षाओं के दौरान शिक्षक अपने मोबाइल या टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित शैक्षणिक वीडियो दिखाएंगे। इससे छात्रों को कठिन से कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों को जारी किए गए निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), डाइट प्राचार्य और जिला परियोजना समन्वयक (DPC) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच डिजिटल शिक्षा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कक्षा 6वीं से 8वीं तक के पाठ्यक्रमों के अनुसार विशेष शैक्षणिक वीडियो तैयार कर लिए गए हैं। सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई

Exit mobile version