Site icon Yashbharat.com

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक एवं पटेल मार्केट में लगे विशेष शिविर,कुल बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत की छूट का 1,054 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का लाभ

IMG 20260826 WA0015

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक एवं पटेल मार्केट में लगे विशेष शिविर,कुल बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत की छूट का 1,054 से अधिक उपभोक्ताओं ने उठाया योजना का ला

 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू जलकर राहत योजना का अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि की छूट प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को शासकीय अवकाश के बावजूद निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों का संचालन किया गया। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सुभाष चौक तथा विश्राम बाबा वार्ड स्थित पटेल मार्केट में विशेष शिविर आयोजित कर मौके पर ही जलकर जमा कराने और छूट का लाभ लेने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

निगम प्रशासन द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के साथ ही उनकी सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता नगर निगम के पोर्टल

https://www.enagarpalika.mp.gov.in एवं,मोबाइल ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen

 

के माध्यम से एकमुश्त 50 प्रतिशत जलकर का भुगतान कर शेष बकाया 50 प्रतिशत जलकर की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

1054 नागरिकों ने लिया योजना का लाभ

 

जलकर राहत योजना को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 1,054 से अधिक उपभोक्ता योजना के तहत कुल बकाया जलकर में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 से पहले अपने बकाया जलकर का भुगतान कर छूट का लाभ उठाएं और वर्षों से लंबित जलकर की देनदारी से राहत प्राप्त करें।

Exit mobile version