Site icon Yashbharat.com

CTN नेटवर्क के संचालक व वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता सुनील रांधेलिया नहीं रहे

IMG 20251015 WA0011

कटनी। सिटी टेलीविजन नेटवर्क के संचालक एवं वरिष्ठ नेता सुनील रांधेलिया का निधन हो गया है। उन्होंने जबलपुर में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सिटी टेलीविजन नेटवर्क के संचालक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील रांधेलिया का आज सुबह जबलपुर में इलाज के दौरान दुखद हुआ। वे एक सरल, सौम्य स्वभाव के, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। कुछ समय पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

दरअसल सुनील रांधेलिया कटनी की सियासत का बड़ा चेहरा थे। वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, माधवराव सिंधिया और सुरेश पचौरी जैसे नेताओं के बेहद करीब थे। अनेक राजनेताओं से उनके करीब के रिश्ते थे। लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद अचानक उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पुत्र संभव के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

उनके निधन से न केवल कलाकार जगत वर्ण परिवार, बल्कि मीडिया जगत और समाजसेवा के क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति पहुँची है।

Exit mobile version