Site icon Yashbharat.com

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें क्षेत्रीय पार्षद अवकाश जायसवाल की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में बनाई गई सडक का किया निरीक्षण

IMG 20260408 WA0047

 

 

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें क्षेत्रीय पार्षद अवकाश जायसवाल की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में बनाई गई सडक का किया निरीक्षण

कटनी-महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में हाल ही में फारेस्टर प्ले ग्राउंड के बाजू से एवं गुरुद्वारा गली में निर्मित सीसी सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया क्षेत्रीय पार्षद अवकाश जायसवाल की शिकायत पर श्री पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मात्र दो-तीन माह पूर्व बनी सड़क में गिट्टियां उभर आई हैं तथा सफाई के दौरान उसमें से रेत निकल रही है। साथ ही कई स्थानों पर पैचवर्क भी देखा गया, जिससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है और गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री से दूरभाष पर चर्चा की और जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों में इस प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य है। इस तरह का निर्माण न केवल आम जनता को असुविधा देता है, बल्कि नगर निगम की साख को भी नुकसान पहुंचाता है।

 

श्री पाठक नें आगे कहा कि, नगर के विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला योजना समिति के सदस्य एवं पार्षद  शशिकांत तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद  आकाश जायसवाल,  राजकुमार शर्मा, सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version