Site icon Yashbharat.com

परिषद बैठक को मजाक बनाते हैं निगम अधिकारी: बिट्टू

IMG 20251128 WA0041

परिषद बैठक को मजाक बनाते हैं निगम अधिकारी: बिट्ट

कटनी-आज नगर पालिक निगम कटनी मध्य प्रदेश का परिषद का सम्मेलन परिषद बैठक जैसे ही शुरू हुई तत्काल वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एड. मौसूफ बिट्टू द्वारा सवालों की तीखी झड़ी लगा दी गई और हर मुद्दे पर सत्ता पक्ष को जोरदार तरीके से घेरा जिसमें सर्वप्रथम यह पूछा गया कि क्या निगम कर्मचारियों के हितार्थ चिकित्सा भत्ता 1000 से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता ? यह निगम के अधिकारी कर्मचारी भी कटनी वासी हैं 1000 महीना बहुत ही कम राशि होगी अतः चिकित्सा भत्ता राशि और बढ़ाई जानी चाहिए, जिस पर पूर्व में निर्धारित राशि 300 से 1000 सर्वसम्मति से की गई। अगले विषय सुरम्य पार्क स्विमिंग पूल जैसे ही शुरू हुआ श्री बिट्टू द्वारा पूछा गया कि क्या नगर निगम के स्विमिंग पूल सारे मापदंड पूरा करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त कर संचालन किया जा रहा है क्या? जिस पर अधिकारी कर्मचारी निरुत्तर नजर आए और प्रस्ताव गिर गया. अगला महत्वपूर्ण प्रस्ताव शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वाणिज्यिक केंद्र का छाया रहा लेकिन जैसे ही श्री बिट्टू द्वारा एक पत्र सदन के समक्ष लाया गया चारों ओर सनाका खिच गया जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नीलामी संबंधी मूल्यांकन की चर्चा अंकित थी जिस पर परिषद में हंगामा मच गया और सूर्यास्त होने के कारण परिषद बैठक स्थगित कर दी है

Exit mobile version