Tuesday, May 26, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

नगर निगम का कांजी हाउस बूचड़खाना से भी बदतर:बिट्टू

नगर निगम का कांजी हाउस बूचड़खाना से भी बदतर:बिट्ट

कटनी-आज नगर पालिक निगम कटनी मध्य प्रदेश का परिषद का विशेष सम्मेलन परिषद बैठक जैसे ही शुरू हुई तत्काल वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एड. मौसूफ बिट्टू द्वारा सवालों की तीखी झड़ी लगा दी गई और हर मुद्दे पर सत्ता पक्ष को जोरदार तरीके से घेरा जिसमें सर्वप्रथम यह पूछा गया कि क्या आज के समस्त प्रस्तावों पर पूरी तैयारी के साथ नगर निगम कर्मचारी के अधिकारी कर्मचारी गण आये है? आज न ही महापौर जी बैठक में उपस्थित हैं और ना ही निगम आयुक्त बैठक में उपस्थित है इस पर आपका क्या कहना है? जिस पर सारे अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आये

जनता का और सदन का कीमती समय नष्ट किया

श्री बिट्टू द्वारा आज परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों में चर्चा के दौरान आवारा पशु विषयक पत्राचार पर जोरदार चर्चा की और सदन को अवगत कराया कि आज नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित कांजी हाउस की स्थिति भूचढ़खाने से भी बदतर है वहां पर कैसे गौ माता गौवंशज रहेंगे यह समझ के परे है यदि आज स्थल निरीक्षण किया जाए तो नगर निगम कटनी शर्मसार हो जाएगा जिस पर श्री बिट्टू द्वारा मांग की गई की एक अच्छी गौशाला एवं एक अच्छा सर्व सुविधायुक्त कांजी हाउस का संचालन किया जाना चाहिये l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि