Site icon Yashbharat.com

Coronavirus Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 34 दिन बाद एक दिन में 1500 से कम कोरोना मरीज मिले

coronavirus 8

Coronavirus Madhya Pradesh News भोपाल । प्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। 34 दिन बाद एक दिन में मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 1500 से नीचे आई है। सोमवार को 23145 सैंपलों की जांच में 1460 लोग संक्रमित निकले हैं।

इसके पहले बीते माह दो सितंबर को 1424 मरीज मिले थे। अच्छी बात ये है कि मृत्युदर व संक्रमण दर भी लगातार कम हो रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 6.30 फीसद सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। चार दिन से संक्रमण दर (जांचे गए सैंपल में पॉजिटिव) छह से आठ फीसद के बीच है, जबकि सितंबर में ये दर 9.74 प्रतिशत थी।

कोविड-19 के लिए राज्य सलाहकार व छाती व श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र दवे ने कहा कि लोगों में बीमारी से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन रही है। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सीरो सर्वे में भोपाल में 18 फीसद लोगों में एंटीबॉडी मिली है। दूसरी बात यह कि सितंबर में बीमारी बढ़ने के बाद लोगों में डर के साथ-साथ जागरुकता भी बढ़ी है। मास्क लगाने वाले लोग अब ज्यादा दिख रहे हैं। मरीज कम होने की यह भी वजह हो सकती है।

10 सितंबर के बाद दो हजार से ऊपर पहुंच गए थे मरीज

प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 सितंबर के बाद तेजी से बढ़ी थी। 10 सितंबर को 2187 मरीज मिले थे। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। 19 सितंबर को अब तक एक दिन में सर्वाधिक 2607 मरीज मिलने का रिकॉर्ड बना। एक दिन में अब तक सर्वाधिक 16.1 फीसद संक्रमण दर 16 सितंबर को रही। वहीं 21 सितंबर को प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 45 मरीजों की मौत हुई थी।

Exit mobile version