Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

राहत के 3 संकेत : 6 दिन से लगातार कम हो रहे सक्रिय मरीज, संक्रमण व मौत की दर घटी

भोपाल madhya pradesh coronavirus Update  कोहराम मचा रहे कोरोना को लेकर प्रदेश में तीन अच्छे संकेत मिले हैं। एक तो यह कि पिछले छह दिन से कोरोना के सक्रिय (इलाज करा रहे) मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच 2514 मरीज कम हुए हैं। इसका मतलब यह कि जितने संक्रमित मिल रहे हैं उससे ज्यादा लोग इस दौरान स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, अभी प्रदेश में 19807 सक्रिय मरीज हैं। इनमें 38 फीसद होम आइसोलेशन में हैं। बाकी कोविड अस्पताल और कोविड केयर केंद्रों में इलाज करा रहे हैं।

बता दें कि इसी महीने 23 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए 22812 हो गई थी। हालात यह थे कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में गंभीर मरीजों को आइसीयू में बिस्तर नहीं मिल पा रहे थे। अब सक्रिय मरीज कम होने से यह दिक्कत कम हो गई है।

राहत की दूसरी बात यह है कि संक्रमितों में मौत की दर लगातार कम हो रही है। मार्च में मौत की दर 7.57 थी, जो कम होते हुए सितंबर में 1.4 पर आ गई। संक्रमण दर (कुल सैंपल में पॉजिटिव का प्रतिशत भी 29 सितंबर के बाद छह से आठ फीसद के बीच है। हालांकि, 28 सितंबर से अब तक सक्रिय मरीजों की संख्या ज्यादा रही, लेकिन मृत्युदर में कमी आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम